मप्र में 11 IAS अफसरों के तबादले, सागर के कमिश्नर अनिल सुचारी बने वेयरहाउस कार्पोरेशन के MD, नेहा मारव्या एसटी फाइनेंस में MD बनीं
मध्यप्रदेश में शनिवार को 11 आईएएस अफसरों के तबादले किए गए। सागर संभाग के कमिश्नर अनिल सुचारी को मप्र वेयरहाउसिंग एंड लॉजिस्टिक्स कॉर्पोरेशन का एमडी बनाया गया है। वहीं उद्योग विभाग के आयुक्त दिलीप कुमार को सागर संभाग का नया कमिश्नर नियुक्त किया गया। इसके अलावा राज्य प्रशासनिक सेवा के 6 अधिकारियों के भी तबादले किए गए हैं।
Naresh Bhagoria
5 Sep 2026


























