नवरात्र में मेधावी छात्राएं संभालेंगी भिंड जिला पंचायत अध्यक्ष की जिम्मेदारी, पहले दिन रेसलर शिवानी तोमर बनीं अध्यक्ष
भिंड जिला पंचायत ने शारदीय नवरात्र पर अनूठी पहल की है। नौ दिनों तक हर दिन एक मेधावी छात्रा को जिला पंचायत अध्यक्ष का सांकेतिक दायित्व सौंपा जाएगा। पहले दिन राष्ट्रीय स्तर की कुश्ती चैंपियन शिवानी तोमर ने जिम्मेदारी संभाली और विभागीय कार्यों के साथ वन स्टॉप सेंटर का निरीक्षण किया।
Naresh Bhagoria
14 Oct 2026

























