वंदे मातरम के अपमान पर 3 साल की होगी जेल...गृह मंत्री अमित शाह सोमवार को राज्यसभा में पेश करेंगे बिल
केंद्र सरकार राष्ट्रीय गौरव अपमान निवारण अधिनियम, 1971 में संशोधन कर राष्ट्रीय गीत 'वंदे मातरम' को कानूनी संरक्षण देने की तैयारी में है। प्रस्तावित संशोधन के तहत वंदे मातरम का अपमान करने या उसके गायन में बाधा डालने पर तीन वर्ष तक की सजा, जुर्माना या दोनों का प्रावधान होगा। गृह मंत्री अमित शाह मानसून सत्र के पहले दिन सोमवार को यह विधेयक राज्यसभा में पेश करेंगे।
Naresh Bhagoria
19 Jul 2026


























