12 दिन बाद थमा सफाई कर्मचारियों का आंदोलन:मंत्री के निवास की ओर बढ़ी रैली को पुलिस ने रोका
इंदौर में 12 सूत्रीय मांगों को लेकर पिछले 12 दिनों से आंदोलन कर रहे संयुक्त सफाई कर्मचारी कामगार संघर्ष मोर्चा और वाल्मीकि सेना के कर्मचारियों ने मंत्री कैलाश विजयवर्गीय के निवास की ओर रैली निकाली। पुलिस ने लैंटर्न चौराहे पर उन्हें रोक लिया। प्रशासन के आश्वासन और सात मांगों पर सहमति बनने के बाद कर्मचारियों ने आंदोलन समाप्त कर दिया।
Hemant Nagle
28 Jul 2026



























