सीहोर में दशहरे पर जलेगा विद्युत मंडल के अधिकारियों के घमंड का रावण, 10 सिरों पर होंगे किसानों के सवाल
सीहोर के ग्राम चंदेरी में किसान एवं समाजसेवी एमएस मेवाड़ा के नेतृत्व में ग्रामीण किसान बिजली विभाग की कथित लापरवाही के विरोध में दशहरे पर प्रतीकात्मक रावण दहन करेंगे। रावण के दस सिरों पर किसानों की दस मांगें और सवाल लिखे जाएंगे। किसान झूलते बिजली के तारों की मरम्मत, हादसों की जांच, जिम्मेदार अधिकारियों पर कार्रवाई और करंट से प्रभावित परिवारों को मुआवजा व सरकारी नौकरी देने की मांग कर रहे हैं।
Sunil Sharma
18 Oct 2026

























