
देश में पेट्रोल-डीजल, गैस सिलेंडर के दामों की बढ़ोतरी के बाद अब टैक्सियों से भी सफर करना महंगा हो गया है। आम जनता को एक बार फिर महंगाई का बोझ उठाना होगा। ऐप बेस्ड टैक्सी सेवाएं देने वाली अमेरिकी कंपनी उबर (Uber) और प्रतिस्पर्धी कंपनी ओला (Ola) ने कई शहरों का किराया बढ़ाने का फैसला लिया है।
Uber ने इतना किराया बढ़ाया
Uber द्वारा किए गए ऐलान के तहत दिल्ली-NCR और कोलकाता में बढ़ाए गए किराए में 12% की बढ़ोतरी की गई है। वहीं मुंबई और हैदराबाद के लोगों को 15% अधिक किराया देना होगा।
ये भी पढ़ें- महंगाई ने बिगाड़ा खाने का स्वाद: तेल ने लगाई ऐसी आग… थाली से गायब हुईं हरी सब्जियां
Ola ने किराए में किया इजाफा
पहले उबर ने अपने किराए में बढ़ोतरी की, तो अब Ola ने भी कैब सर्विस का किराया बढ़ा दिया है। ओला ने भी देश के कई शहरों में किराए में वृद्धि की घोषणा की है। इसके लिए पेट्रोल-डीजल और सीएनजी के दाम में इजाफे को जिम्मेदार बताया गया है। कंपनी की ओर से हैदराबाद के अपने पार्टनर ड्राइवर्स को भेजे गए ई-मेल में किराया बढ़ाने की जानकारी साझा की गई। हैदराबाद में चलने वाले मिनी और प्राइम कैब सर्विसेज के किराए में 16 फीसदी तक की बढ़ोतरी की गई है।
कंपनी तेल की कीमतों पर नजर रखेगी
उबर इंडिया एंड साउथ एशिया के हेड ऑफ सेंट्रल ऑपरेशंस नीतीश भूषण ने जानकारी देते हुए बताया कि आने वाले समय में कंपनी तेल की कीमतों के ट्रेंड पर नजर रखेगी और उसके हिसाब से निर्णय लेगी। मामले से जुड़े एक सूत्र ने बताया कि किराये में ये बढ़ोतरी सिर्फ कार कैटेगरी के लिए है। ऑटो रिक्शा के किराए में कोई बदलाव नहीं किया गया है, क्योंकि इस बारे में राज्य सरकारें अलग से फैसला लेती हैं।
ये भी पढ़ें- Twitter बोर्ड में शामिल नहीं होंगे Elon Musk, CEO पराग अग्रवाल ने ट्वीट कर दी जानकारी