ग्वालियरमध्य प्रदेश

ग्वालियर : भैंस ने भरा मालिक का पानी का बिल, डेयरी संचालक पर बकाया था 1.29 लाख जलकर

ग्वालियर। मध्य प्रदेश के ग्वालियर में टैक्स वसूलने का अजीबो-गरीब मामला सामने आया है। दरअसल, जलकर नहीं भरने पर नगर निगम के अधिकारियों ने डेयरी संचालक के घर में बंधी एक भैंस को जब्त कर लिया। उसने पानी का करीब 1 लाख 29 हजार रुपए का बकाया बिल जमा नहीं किया था।

क्या है पूरा मामला

जानकारी के मुताबिक, नगर निगम के अधिकारी वार्ड क्रमांक 35 के डलिया वाला मोहल्ले में रहने वाली डेयरी संचालक बाल कृष्ण पाल के घर पर पहुंचे थे। डेरी संचालक ने पैसे न होने का हवाला देते हुए बकाया राशि जमा कराने से मना कर दिया। जिसके बाद नगर निगम की टीम ने कार्रवाई करते हुए डेयरी संचालक के घर में बंधी भैंस की ही कुर्की कर ली।

शहर में चलाया जा रहा कर वसूली अभियान

बता दें कि, इन दिनों नगर निगम द्वारा शहर में संपत्ति कर के साथ ही जलकर के बकायादारों के खिलाफ वसूली अभियान चलाया जा रहा है। इसके अलावा सड़क पर गंदगी करने वाले, बिना अनुमति के विज्ञापन लगाने वाले प्रतिष्ठानों पर भी नगर निगम के अधिकारी जुर्माने की कार्रवाई कर रहे हैं। कुछ दिन पहले नगर निगम की टीम ने जीवाजी विश्वविद्यालय का भी कनेक्शन काट दिया था। साथ ही 125 बड़े बकायेदारों की सूची तैयार की है।

मध्य प्रदेश की अन्य खबरें पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें…

संबंधित खबरें...

Back to top button