MP के पूर्वी जिलों में जोरदार बारिश का अलर्ट, 9 जिलों में भारी बारिश की चेतावनी, गरज-चमक के भी आसार
मध्य प्रदेश में 5 सितंबर को पूर्वी जिलों में भारी बारिश और गरज-चमक की चेतावनी है। जबलपुर, रीवा, शहडोल, उमरिया, अनूपपुर समेत कई जिलों में बारिश का जोर रहेगा। पश्चिमी MP में भारी बारिश का खास अलर्ट नहीं है, लेकिन स्थानीय बारिश हो सकती है। मौसम वैज्ञानिकों के मुताबिक, 6 से 8 सितंबर तक बारिश का असर जारी रह सकता है।
Dolly Wasvani
5 Sep 2026


























