छत्तीसगढ़ की बेटी अमिता श्रीवास ने रचा इतिहास,8848 मीटर पर फहराया तिरंगा
जिसके पैरों में कभी प्रैक्टिस के लिए जूते नहीं थे, उसी बेटी ने दुनिया की सबसे ऊंची चोटी पर तिरंगा लहरा दिया,छत्तीसगढ़ के जांजगीर-चांपा की अमिता श्रीवास ने 22 मई 2026 को दुनिया की सबसे ऊंची चोटी माउंट एवरेस्ट फतह कर प्रदेश का नाम रोशन किया। आर्थिक अभावों में पली अमिता ने 2018 में पर्वतारोहण प्रशिक्षण शुरू किया और 2021 में किलिमंजारो फतह कर अंतरराष्ट्रीय पहचान बनाई।
PREM
2 Sep 2026


























