
दिल्ली-NCR में शुक्रवार को अचानक मौसम का मिजाज बदल गया। देर रात यहां तेज बारिश हुई। कई इलाकों में ओले भी गिरे। मौसम विभाग के मुताबिक, बारिश और ओले गिरने से तापमान में गिरावट दर्ज की गई है।
बारिश का क्या कारण है ?
मौसम विभाग के मुताबिक, बारिश का कारण वेस्टर्न डिस्टरबेंस है। जिसके प्रभाव से राजधानी का मौसम बदला और शुक्रवार को तेज बारिश हुई। बता दें कि इस दौराम अधिकतम तापमान 27.9 डिग्री सेल्सियस दर्ज और न्यूनतम तापमान 12.5 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया।
#WATCH | Rain and hailstorm lashed parts of the national capital region pic.twitter.com/pruULssXzv
— ANI (@ANI) February 25, 2022
आज भी हो सकती है बारिश
मौसम विभाग ने शनिवार को आंशिक रूप से बादल छाए रहने के साथ हल्की बारिश और गरज के साथ तेज हवाएं चलने की संभावना जताई है। माना जा रहा है कि शनिवार को अधिकतम तापमान 25 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम तापमान 14 डिग्री सेल्सियस रहने की संभावना है।