मध्य प्रदेश

इंदौर में कोरियोग्राफर ने की खुदकुशी : जहरीला पदार्थ पीकर दी जान

इंदौर की कोरियोग्राफर काजल इंजे ने खुदकुशी कर ली। जहरीला पदार्थ पी लेने के बाद रविवार शाम को उनकी मौत हो गई। बता दें कि काजल स्टेज शो, नाटक और नृत्य करती थीं और कई बच्चों को सिखाती भी थीं। हालांकि, अभी ये स्पष्ट नहीं हो पाया है कि उन्होंने सुसाइड क्यों किया था। फिलहाल पुलिस इस पूरे मामले की जांच कर रही है।

दोस्त बोले- कई मुकाम हासिल करना चाहती थी काजल

काजल के दोस्तों का कहना है कि, उसने काफी सपने देखे थे और कई मुकाम हासिल करना चाहती थी। काजल के लगातार मेहनत करने के बाद भी उसके सपने अधूरे थे।

कोरियोग्राफर काजल इंजे ने किया सुसाइड।

दो दिन तक चला इलाज, फिर तोड़ा दम

बता दें कि परदेशीपुरा इलाके में रहने वाली कोरियोग्राफर 22 वर्षीय काजल ने शुक्रवार को जहरीला पदार्थ पी लिया था। तबीयत बिगड़ने पर बड़ी बहन नेहा ने काजल को एमवाय अस्पताल में भर्ती कराया था। यहां उसका दो दिन तक इलाज चला और फिर रविवार शाम को आखिरी सांस ली। भाई कार्तिक ने बताया कि वे डेढ़ साल से डांस क्लास चला रही थी।

मध्यप्रदेश से जुड़ी खबर पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें

संबंधित खबरें...

Back to top button