
मध्यप्रदेश में राहुल गांधी की भारत जोड़ो यात्रा (Bharat Jodo Yatra) का आज 6वां दिन है। यात्रा इंदौर के बड़ा गणपति चौराहे से शुरू हुई। यात्रा में राहुल गांधी कभी बुलेट तो कभी साइकिल की सवारी करते नजर आए। सोमवार को राहुल ने साइकिल चलाई है।
दरअसल, भारत जोड़ो यात्रा मध्य प्रदेश के बुरहानपुर से होते हुए इंदौर पहुंची है। इस यात्रा में पूर्व सीएम दिग्विजय सिंह, पीसीसी चीफ कमलनाथ सहित कांग्रेस के विधायक गण लगातार राहुल गांधी के साथ कदमताल करते नजर आ रहे हैं। यात्रा के दौरान इंदौर-उज्जैन मार्ग पर 1 किलोमीटर लंबा जाम भी देखने को मिला। मध्य प्रदेश में यात्रा के दौरान राहुल गांधी भी लगातार अलग-अलग अंदाज में नजर आ रहे हैं।
#राहुल_गांधी ने #इंदौर में मोटरसाइकिल के बाद अब साईकिल चलाई। यात्रा आज सुबह #बड़ा_गणपति से शुरू होकर सांवेर पहुंची।@RahulGandhi #BharatJodoYatra @INCMP #MPNews #PeoplesUpdate pic.twitter.com/3OUjbgQhF8
— Peoples Samachar (@psamachar1) November 28, 2022
राऊ में बुलेट बाइक चलाई
रविवार को भारत जोड़ो यात्रा के दौरान राहुल गांधी ने महू के राऊ में बुलेट बाइक चलाई। समर्थक ने उन्हें अपनी बुलेट चलाने को कहा, जिस पर राहुल गांधी ने हेलमेट पहना और कुछ दूर तक उस पर सवारी की। उनके साथ में पूर्व मंत्री जीतू पटवारी समेत कई कार्यकर्ता दौड़ते नजर आए। वहीं पूर्व मंत्री व विधायक जीतू पटवारी की विधानसभा राऊ में राहुल गांधी के स्वागत में रेड कारपेट बिछाया गया।
#भारत_जोड़ो_यात्रा : राऊ विधानसभा में श्री #राहुल_गांधी जी ने की बुलेट की सवारी…।@RahulGandhi #PeoplesUpdate #BharatJodoYatra #BikeRide pic.twitter.com/a4zvsDx2Od
— Peoples Samachar (@psamachar1) November 27, 2022
7 सितंबर से शुरू हुई थी भारत जोड़ो यात्रा
कांग्रेस (Congress) की भारत जोड़ो यात्रा बीते 7 सितंबर से तमिलनाडु के कन्याकुमारी से शुरू हुई थी। कांग्रेस की 3750 किमी की यह यात्रा 12 राज्यों से गुजरेगी। यह दक्षिण में कन्याकुमारी से उत्तर में कश्मीर तक 3,750 किमी का सफर पूरा करेगी। इस यात्रा में राहुल गांधी बेरोजगारी और महंगाई के मुद्दे पर केंद्र सरकार पर निशाना साधते रहे हैं।
ये भी पढ़ें: Bharat Jodo Yatra : कांग्रेस की यात्रा में लगे ‘मोदी-मोदी’ के नारे, राहुल गांधी ने बुलाया तो भाग गए युवक
ये भी पढ़ें- Bharat Jodo Yatra : महू में भारत जोड़ो यात्रा के दौरान राहुल गांधी ने चलाई बाइक, देखें VIDEO
ये भी पढ़ें: Bharat Jodo Yatra : मध्य प्रदेश की यात्रा में राहुल का अलग अंदाज, कहीं चलाई बुलेट तो कहीं व्हीलचेयर धकेलते नजर आए