
बर्लिन। भारतीय टीम ने संक्षिप्त अंतराल के बाद बादलों से निकले चमचमाते सूरज की रोशनी के तले यहां स्पेशल ओलिंपिक विश्व खेल 2023 के आठवें दिन 150 पदक पूरे कर लिए हैं। भारतीय दल ने आयोजन की समाप्ति से एक दिन पहले अपना मार्च जारी रखा और शनिवार को 66 स्वर्ण, 50 रजत और 41 कांस्य सहित 157 पदक पूरे किए। भारत के रोलर स्केटिंग एथलीटों ने आदत के अनुसार दल का नेतृत्व किया और पांच पदक (दो स्वर्ण, तीन रजत) जीते। स्वर्ण पदक विजेताओं में अरायण (300 मीटर) और दीपेन (1000 मीटर) शामिल रहे। एकल प्रतियोगिताओं में अपना लोहा मनवाने के बाद भारत ने बास्केटबॉल और वॉलीबॉल में भी स्वर्ण हासिल किए। बास्केटबॉल में भारत पूरी तरह से हावी रहा, जहां पुरुष/मिश्रित 535 बास्केटबॉल में भारत ने पुतर्गाल को 6-3 से हराकर स्वर्ण पदक जीता। वॉलीबॉल कोर्ट पर, भारतीय खिलाड़ियों ने पुरुष/मिश्रित वॉलीबॉल में कोरिया गणराज्य को 2-0 (25-19, 25-16) से हराकर कांस्य पदक अपने नाम किया।