गोहद और मेहगांव में कांग्रेस का प्रदर्शन, मुख्य चुनाव आयुक्त के पुतले जलाए, बाइक रैली निकाली
दशहरे पर वोट चोरी और एसआईआर में कथित अनियमितताओं के विरोध में कांग्रेस ने गोहद और मेहगांव में प्रदर्शन किया। गोहद में मुख्य चुनाव आयुक्त ज्ञानेश कुमार का पुतला दहन किया गया, जबकि मेहगांव में बाइक रैली निकाली गई। कांग्रेस नेताओं ने चुनाव प्रक्रिया में पारदर्शिता, मतदाता सूची से हटाए गए पात्र मतदाताओं के नाम जोड़ने और मुख्य चुनाव आयुक्त के इस्तीफे की मांग की।
Asgar Khan
20 Oct 2026

























