फ्लाइट में अचानक बिगड़ी पायलट की तबीयत, मस्कट में करानी पड़ी इमरजेंसी लैंडिंग
दोहा से बेंगलुरु जा रही IndiGo की फ्लाइट 6E 1302 की गुरुवार सुबह पायलट की तबीयत बिगड़ने के बाद मस्कट में सुरक्षित इमरजेंसी लैंडिंग कराई गई। पायलट को इलाज के लिए अस्पताल ले जाया गया, जहां उनकी हालत ठीक बताई जा रही है। यात्रियों को बेंगलुरु पहुंचाने के लिए IndiGo ने दूसरा विमान और नई क्रू टीम भेजने की व्यवस्था की है।
Shivani Gupta
3 Sep 2026


























