माखन नगर में मांगों को लेकर दो सप्ताह से धरने पर आदिवासी समाज, उग्र आंदोलन की चेतावनी
माखन नगर तहसील कार्यालय के सामने सर्व आदिवासी समाज का विभिन्न मांगों को लेकर दो सप्ताह से धरना जारी है। वरिष्ठ अधिकारियों के चर्चा के लिए नहीं पहुंचने से नाराजगी बढ़ रही है। आंदोलनकारियों ने भूमि पट्टे, कब्जे हटाने और दस्तावेजों की प्रमाणित प्रतियां देने सहित मांगों के शीघ्र निराकरण की मांग की है।
Neelam Tiwari
6 Sep 2026


























