LPG Cylinder Price:अगस्त की शुरुआत में बड़ी राहत, 19 किलो कमर्शियल सिलेंडर ₹200 से ज्यादा सस्ता!
अगस्त महीने के पहले दिन कमर्शियल LPG सिलेंडर इस्तेमाल करने वाले कारोबारियों को बड़ी राहत मिली है। तेल कंपनियों ने 19 किलो वाले कमर्शियल गैस सिलेंडर की कीमतों में 200 रुपये से ज्यादा की कटौती कर दी है। हालांकि घरेलू रसोई गैस सिलेंडर की कीमतों में फिलहाल कोई बदलाव नहीं किया गया है, जिससे आम उपभोक्ताओं को अभी इंतजार करना होगा।
Aditi Rawat
1 Aug 2026



























