भोपालमध्य प्रदेश

रायसेन : CM शिवराज ने पूर्व मुख्यमंत्री सुंदरलाल पटवा की प्रतिमा का अनावरण और विकास कार्यों का भूमिपूजन किया

मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान शुक्रवार को रायसेन जिले के सुल्तानपुर दौरे पर पहुंचे। यहां उन्होंने पूर्व मुख्यमंत्री पद्मविभूषित स्व. सुंदरलाल पटवा की प्रतिमा का अनावरण कर माल्यार्पण किया। सीएम शिवराज ने स्व. सुंदरलाल पटवा की जन्म जयंती पर आयोजित कार्यक्रम में विभिन्न विकास कार्यों का लोकार्पण एवं भूमिपूजन भी किया। इस दौरान बीजेपी के प्रदेश अध्यक्ष विष्णु दत्त शर्मा, स्वास्थ्य मंत्री प्रभुराम चौधरी, विधायक सुरेंद्र पटवा एवं विधायक रामपाल सिंह उपस्थित रहे।

सीएम शिवराज ने पूर्व मुख्यमंत्री स्व. सुंदरलाल पटवा की प्रतिमा का अनावरण कर माल्यार्पण किया।

सही अर्थों में विकास की शुरुआत स्व.पटवा जी ने की थी : सीएम

कार्यक्रम के दौरान सीएम शिवराज ने जनता को संबोधित करते हुए कहा कि समय नदी की वह बाढ़ है, जिसमें सब बह जाया करते हैं। लेकिन, कुछ ऐसे होते हैं कि इतिहास बनाया करते हैं। प्रगति, विकास, जनसेवा का नया इतिहास स्व. सुंदरलाल पटवा जी ने बनाया था। उन्हीं ने सही अर्थों में मध्य प्रदेश में विकास की शुरुआत की थी। उसी विकास को हम आगे बढ़ाने का काम कर रहे हैं।

स्व.पटवा जी के नाम से जाना जाता है भोजपुर : सीएम

सीएम शिवराज ने कहा कि मैं स्व. पटवा जी को प्रणाम करता हूं। भोजपुर उनके नाम से जाना जाता है। उन्होंने प्रगति, विकास, जनसेवा और गुंडों को ठिकाने लगाने का नया इतिहास बनाया था। भाजपा के काम को जन-जन तक पहुंचाने में, लोगों के दिल और दिमाग तक ले जाने में उनका अतुलनीय योगदान है। बाड़ी, सुल्तानपुर, औबेदुल्लागंज, मंडीदीप का जो स्वरूप आज दिखाई दे रहा है, यह केवल भारतीय जनता पार्टी की सरकार व स्व. पटवा जी के कारण दिखाई दे रहा हैं।

जनता कार्यालयों के चक्कर नहीं लगाएगी : सीएम

सीएम ने कहा कि मुख्यमंत्री जनसेवा शिविर हमने हर पंचायत में लगाए थे और हमने तय किया कि गांव की जनता तहसील और जिले में कार्यालयों के चक्कर नहीं लगाएगी। जनकल्याणकारी योजनाओं से हमने पंचायतों में पहुंचकर हितग्राहियों को लाभान्वित किया। रायसेन जिले से मैंने दो योजनाओं को शुरू किया था। गोहरगंज से लाड़ली लक्ष्मी योजना का पहला सर्टिफिकेट दिया था और आज 4 लाख 30 हजार लाड़ली बिटिया हो गईं हैं। दूसरी ‘मुख्यमंत्री कन्यादान योजना’ का शुभारंभ किया था।

ये भी पढ़ें: मुरैना : CM शिवराज बोले- कृषि मेला खेती और किसानों के लिए महायज्ञ है; नरवाई से भूसा बनाने वाली मशीन के लिए देंगे 50% अनुदान

गेहूं का समर्थन मूल्य 2,125 रुपए प्रति क्विंटल किया है : सीएम

सीएम शिवराज ने कहा कि गरीब का दर्द, किसान की तकलीफ को देखना और उसे दूर करने के लिए योजना बना देना भारतीय जनता पार्टी की सरकार का काम है। गरीबों और असमर्थों की सेवा ही हमारी प्राथमिकता है। मेरे किसान भाइयों और बहनों, इस बार गेहूं की खरीदी 2,125 रुपए प्रति क्विंटल के समर्थन मूल्य पर खरीदी की जाएगी। किसानों के कल्याण में हम कोई कसर नहीं छोड़ेंगे।

मध्य प्रदेश की अन्य खबरों के लिए यहां क्लिक करें…

संबंधित खबरें...

Back to top button