
Aaj ka Rashifal। आज 07 अप्रैल 2025 को चैत्र महीने के शुक्ल पक्ष की दशमी तिथि और सोमवार है। दशमी तिथि रात 08:00 बजे तक रहेगी। सोमवार को भगवान शिव को समर्पित किया जाता है। इस दिन भगवान शिव की पूजा करने से मनोकामनाएं पूरी होती हैं और जीवन में सुख-शांति आती है। पंचांग के अनुसार सोमवार को किए गए कुछ विशेष उपायों से भगवान शिव प्रसन्न होते हैं और हमें आशीर्वाद देते हैं। आइए जानते हैं, दैनिक राशिफल में मेष से लेकर मीन राशि के जातकों का आज का दिन क्या कुछ खास लेकर आया है, किन बातों का विशेषकर ध्यान रखना होगा।
मेष राशि
(Aries)
शुभ रंग – सिल्वर और सफेद
लकी नंबर – 2
भावनाओं का अतिरेक आपके मन को संवेदनशील बना देगा, इसलिए किसी भी वाणी और व्यवहार से आपको जल्दी बुरा लगेगा। माता की अस्वस्थता के कारण आपको चिंता रहा करेगी। आपका मान भंग होने से आप व्यथित होंगे। भोजन या सोने की क्रिया में नियमितता का अभाव रहेगा। स्त्रियाँ और जलाशय आपके लिए खतरनाक साबित हो सकते हैं। यह समय विद्यार्थियों के लिए फलदायक है। मानसिक शांति प्राप्त करने के लिए धार्मिक प्रवृत्तियों में मन लगाएँ। संपत्ति के विषय में अधिक चिंता न करें।
वृषभ राशि
(Taurus)
शुभ रंग – नारंगी और सुनहरा
लकी नंबर – 1
आपकी चिंता कम होने से आप राहत अनुभव करेंगे। आपका मन प्रेम से परिपूर्ण रहेगा। आपकी सृजनशीलता और कल्पना शक्ति में भी वृद्धि होगी। कला और साहित्य में आप अपनी कुशलता बता सकेंगे। माता तथा परिवार के सभी सदस्यों के साथ निकटता में वृद्धि होगी। लघु प्रवास की संभावना है। आपको आर्थिक मामलों के प्रति सावधान रहना पड़ेगा। आपका दिन आनंद में व्यतीत होगा, ऐसा गणेशजी कहते हैं।
मिथुन राशि
(Gemini)
शुभ रंग – काला और नीला
लकी नंबर – 8
गणेशजी बताते हैं कि आपके द्वारा निर्धारित किए गए कार्य अंत में पूरे हो जाने से अब आप खुशी का अनुभव कर सकेंगे। आर्थिक योजनाएँ भी आप अब सरलतापूर्वक पूरा कर सकेंगे। व्यवसाय या नौकरी में मेल-जोल रहेगा और सहकर्मियों की मदद मिलती रहेगी। आप मित्रों और स्नेहीजनों से मिलकर खुशी प्राप्त कर सकेंगे। आपके परिवार में भी खुशी का वातावरण होगा।
कर्क राशि
(Cancer)
शुभ रंग – केसरिया और पीला
लकी नंबर – 3
आज का दिन मित्रों और परिवारजनों के साथ आनंद में व्यतीत कर सकेंगे। वे आपको भेंट- सौगात देकर अधिक खुश करेंगे। घूमने- फिरने और स्वादिष्ट भोजन मिलने का योग है। कोई अच्छा समाचार प्राप्त कर सकेंगे। वित्तीय लाभ प्राप्त होगा। जीवनसाथी के साथ का सम्बंध अधिक प्रगाढ बनेगा। तन-मन में स्फूर्ति तथा ताजगी अनुभव होगा, ऐसा गणेशजी कहते हैं।
सिंह राशि
(Leo)
शुभ रंग – नारंगी और सुनहरा
लकी नंबर – 1
गणेशजी बताते हैं कि आज कानूनी मामलों में न पड़ना आपके हित में है। आप मानसिक चिंता और बेचैनी महसूस करेंगे। शरीर भी अस्वस्थ रहेगा। जीभ पर लगाम नहीं हो तो किसी के साथ मनमुटाव या संघर्ष हो सकता है। प्रेम की मात्रा अधिक रहेगी। किसी के साथ गलतफहमी होने के कारण मतभेद हो सकता है।
कन्या राशि
(Virgo)
शुभ रंग – काला और नीला
लकी नंबर – 8
आप अनेक क्षेत्रों में प्रतिष्ठा और सम्मान प्राप्त कर सकेंगे, क्योंकि गणेशजी की कृपा दृष्टि आपके साथ है। आपको स्त्री मित्रों से लाभ होगा। मित्रों और बुजुर्गों के साथ आपका समय खुशी से व्यतीत होगा। आप घूमने जाने के बारे में विचार कर सकते हैं। संतान और पत्नी की तरफ से भी खुशी मिलेगी। आपका वैवाहिक जीवन सुखमय रहेगा। संतानों की तरफ से अच्छे समाचार मिलेंगे। प्रिय व्यक्तियों से मिल सकेंगे।
तुला राशि
(Libra)
शुभ रंग – सिल्वर और सफेद
लकी नंबर – 2
आज घर और आफिस में अच्छा वातावरण मिलने के कारण आप खुश होंगे। आपका स्वास्थ्य अच्छा रहेगा। नौकरी करनेवाले लोग उच्च पद प्राप्त कर सकेंगे। उच्च पदाधिकारी आपके काम की कदर करेंगे। आपके परिवार में आनंद का वातावरण रहेगा। माता की तरफ से लाभ हो सकता है। सरकारी कामकाज में सफलता प्राप्त कर सकेंगे।
वृश्चिक राशि
(Scorpio)
शुभ रंग – भूरा और सलेटी
लकी नंबर – 4
आज शरीर में सुस्ती और ऊबन के कारण उत्साह का अभाव रहेगा। उसका प्रभाव आपके काम पर भी पड़ेगा और आपके लिए समस्याएँ बढ़ेंगी। उच्च पदाधिकारी आपके लिए अनुकूल नहीं होंगे। संतानों के साथ अनबन हो सकती है। महत्त्वपूर्ण निर्णय लेने के लिए आज का दिन अच्छा नहीं है।
धनु राशि
(Saggittarius)
शुभ रंग – नारंगी और सुनहरा
लकी नंबर – 1
गणेशजी कहते हैं कि आज का दिन नए कार्य करने के लिए अच्छा नहीं है। सर्दी, खांसी या पेट की तकलीफें हो सकेंगी। कोई आपरेशन कराने के लिए भी आज का दिन अच्छा नहीं है। आपके मन में चिंता और बेचैनी रहा करेगी। अचानक कोई समस्या खड़ी नहीं हो सकती। आपके खर्च की मात्रा बढ़ेगी। बोलने में सावधान रहना पड़ेगा।
मकर राशि
(Capricorn)
शुभ रंग – लाल और मैरून
लकी नंबर – 9
आज आप दैनिक कार्यों को किनारे रखकर मनोरंजन तथा लोगों से मिलने- जुलने में समय व्यतीत करेंगे। गणेशजी कहते हैं कि आप मनोनुकूल भोजन, प्रवास तथा विपरीत लिंगीय मित्रों के साथ खुशी से समय व्यतीत करेंगे। आपको आर्थिक लाभ होने की संभावना है। व्यापार में प्रगति कर सकेंगे। भागीदारी से भी लाभ होगा आय के विविध स्रोतों से आर्थिक प्रवाह आपकी तरफ प्रवाहित होता रहेगा। समाज में आपकी ख्याति बढ़ेगी। काम में सफलता मिलेगी तथा स्वास्थ्य भी अच्छा रहेगा।
कुंभ राशि
(Aquarious)
शुभ रंग – क्रीम और सफेद
लकी नंबर – 7
आज का दिन काम में सफलता प्राप्त करने के लिए बहुत अच्छा है। आपके काम की कदर होगी। परिवार में शांति और मेलजोल बना रहेगा। आपके तन-मन में ताजगी महसूस होगी। नौकरी और कामकाज में सहकर्मियों की मदद आपको मिलती रहेगी। ननिहाल से शुभ समाचार मिलेगा। आपके खर्च में वृद्धि हो सकती है। बीमार व्यक्ति के स्वास्थ्य में सुधार आएगा।
मीन राशि
(Pisces)
शुभ रंग – हरा और फिरोज़ी
लकी नंबर – 5
गणेशजी कहते हैं कि आज आपकी कल्पनाशक्ति में बहुत निखार आएगा और आप साहित्यसृजन कर सकेंगे। विद्यार्थियों के लिए भी दिन अच्छा है। आपके स्वभाव में प्रेम की मात्रा अधिक होगी। पेट की तकलीफ और मानसिक अस्वस्थता का अनुभव होगा। आपको अपना मन स्थिर रखना पड़ेगा। प्रेमीजनों के लिए भी अच्छा समय है।