श्रीनगर में लश्कर का नेटवर्क ध्वस्त :2 पाकिस्तानी आतंकी समेत 5 गिरफ्तार, 16 साल से भारत में छिपा था आतंकवादी
जम्मू-कश्मीर पुलिस और केंद्रीय एजेंसियों ने संयुक्त ऑपरेशन में लश्कर-ए-तैयबा के बड़े आतंकी मॉड्यूल का भंडाफोड़ किया है। श्रीनगर से दो पाकिस्तानी आतंकियों समेत पांच लोगों को गिरफ्तार किया गया है। यह नेटवर्क आतंकियों को पनाह, पैसे और लॉजिस्टिक मदद देता था। सुरक्षा एजेंसियों ने कई राज्यों में सर्च ऑपरेशन चलाकर अहम सुराग और सामान बरामद किया।
Manisha Dhanwani
7 Apr 2026


























