
इंदौर में मंगलवार को एक दुल्हन की दहलीज पर आकर बारात लौट गई थी। दरअसल, दुल्हन के प्रेमी ने पूर्व में खींची गई तस्वीरों को बारातियों और दूल्हे के नंबर पर भेज दिया था। तस्वीरों के बाद बारात बिना दुल्हन के ही लौट गई थी। वहीं इस मामले में पुलिस ने आज सिरफिरे प्रेमी को गिरफ्तार कर लिया है। आरोपी पर दुष्कर्म समेत अन्य मामलों में प्रकरण दर्ज किया।
ये भी पढ़ें: FBI की टीम ने पुलिस कमिश्नर से की चर्चा, ऑनलाइन फ्रॉड पर कार्रवाई को लेकर इंदौर पुलिस को दिया धन्यवाद
क्या है मामला ?
दरअसल, ये पूरा मामला इंदौर के द्वारकापुरी थाना क्षेत्र का है। जहां मंगलवार दोपहर नीमच से एक बारात आई थी। बारात दुल्हन के घर पहुंचती और दूल्हा घोड़ी पर चढ़ता उसके पहले ही दूल्हे और अन्य बारातियों के नंबर पर एक के बाद एक दुल्हन की अशोभनीय तस्वीरें मोबाइल पर आ गई। अचानक से वायरल हुई तस्वीरों के बाद दूल्हे के परिजन नाराज हो गए और शादी कैंसिल कर दी गई। वहीं बिना दुल्हन के बारात वापस नीमच लौट गई।
शादी का झांसा देकर किया दुष्कर्म
टीआई सतीश द्विवेदी ने बताया की बारात के लौट के बाद युवती के परिजन और पुलिस ने आरोपी देपालपुर निवासी शुभम को समझाइश देते हुए शादी करने के लिए मनाया। जिस पहले तो उसने हां कर दिया, फिर मोबाइल बंद कर लिया। इससे आक्रोशित परिजन और दुल्हन ने थाने में पहुंचकर शुभम के खिलाफ FIR दर्ज करवा दी। युवती ने पुलिस को बताया कि शुभम ने उसके साथ शादी का झांसा देकर कई बार दुष्कर्म किया और उसी दौरान उसने तस्वीरे खींच ली थी।