CG NEWS:रजिस्ट्री घोटाले का खुलासा, 14 करोड़ रुपये की स्टाम्प ड्यूटी चोरी का आरोप में 452 लोगों को नोटिस जारी
रायपुर में संपत्ति रजिस्ट्री से जुड़े मामलों में बड़ा खुलासा हुआ है। पंजीयन विभाग की विशेष ऑडिट जांच में यह सामने आया है कि बड़ी संख्या में लोगों ने जमीन, मकान, बंगले, फ्लैट और फार्म हाउस की रजिस्ट्री के दौरान गलत जानकारी देकर स्टांप शुल्क की चोरी की है। विभाग वर्ष 2014-15 से 2025-26 तक की रजिस्ट्रियों की समीक्षा कर रहा है, जिसमें अब तक 452 मामलों में अनियमितताएं पाई गई हैं। इन मामलों में 14 करोड़ रुपये से अधिक की स्टांप ड्यूटी बकाया बताई गई है।
Prem Nirmalkar
7 Jun 2026



























