सीधी में गुफा से मिला महिला का कंकाल :15 दिन से लापता थी गुड़िया बैगा, पति भी दो दिन से गायब
सीधी जिले के कुसमी थाना क्षेत्र के कुन्दौर गांव के पास जंगल की गुफा से कंबल में लिपटा महिला का कंकाल मिलने से सनसनी फैल गई। ग्रामीणों ने इसकी पहचान 15 दिन से लापता गुड़िया बैगा के रूप में की है, जबकि उसका पति भी पिछले दो दिनों से गायब है। पुलिस मामले की जांच हत्या की आशंका के एंगल से कर रही है।
Sona Rajput
27 May 2026



























