गुना: एक माह से लापता दो नाबालिग गुजरात से सकुशल बरामद, मुखबिर की सूचना पर कार्रवाई
गुना के कुम्भराज थाना प्रभारी निरीक्षक अमित अग्रवाल और उनकी टीम ने संवेदनशीलता और तत्परता का परिचय देते हुए करीब एक माह से लापता दो नाबालिग बहनों को गुजरात के बड़ोदरा से सुरक्षित बरामद किया है। पुलिस की इस कार्रवाई से परिजनों को राहत मिली है।
Rajkumar Rajak
26 Oct 2026

























