गद्दी के अधिकार पर भिड़े सिवनी-नागपुर के किन्नर, थाने में जमकर मारपीट; कई घायल
सिवनी में गद्दी के अधिकार को लेकर सिवनी और नागपुर क्षेत्र के किन्नरों के दो पक्षों में विवाद के बाद मारपीट हो गई। कोतवाली थाने में दोनों पक्षों के बीच जमकर हाथापाई हुई, जिसमें कई लोग घायल हुए। पुलिस ने दोनों पक्षों को अलग कर घायलों को जिला अस्पताल भेजा और अलग-अलग मामले दर्ज कर जांच शुरू की।
Umesh Shrivastava
24 Aug 2026


























