न एटीएम लिया, न यूपीआई को उपयोग फिर भी पंचायत सचिव के दो बैंक खातों से 9.42 लाख की ठगी
खालवा विकासखंड की ग्राम पंचायत कालाआम खुर्द के सचिव श्यामलाल यादव के दो बैंक खातों से साइबर ठगी का मामला सामने आया है। आरोप है कि 5 से 10 अक्टूबर के बीच 103 ट्रांजेक्शन के जरिए करीब 9.42 लाख रुपए निकाल लिए गए। पीड़ित ने पुलिस से जांच, राशि वापस दिलाने और बैंक कर्मचारियों की भूमिका की पड़ताल की मांग की है।
Satyendra Thakur
16 Oct 2026


























