कटनी में पुरानी रंजिश ने ली जान :युवक का अपहरण कर जंगल ले गए हमलावर, धारदार हथियारों से की हत्या
कटनी जिले के रीठी थाना क्षेत्र में पुरानी रंजिश के चलते एक युवक का अपहरण कर धारदार हथियारों से हत्या कर दी गई। युवक का शव बूढ़ा-ललितपुर की पहाड़ी के पास खेत में मिला। घटना के बाद इलाके में सनसनी फैल गई। पुलिस ने मामला दर्ज कर आरोपियों की पहचान कर ली है और उनकी गिरफ्तारी के लिए लगातार दबिश दी जा रही है।
Manisha Dhanwani
13 Mar 2026



























