पूर्व सांसद नकुलनाथ पहुंचे पुलिस कंट्रोल रूम, समर्थक को विधायक कमलेश शाह के लोगों द्वारा पीटने का आरोप
छिंदवाड़ा में हर्रई निवासी बलराम श्रीवास ने कुछ लोगों पर जबरन महल में ले जाकर मोबाइल छीनने, मारपीट करने और जान से मारने की धमकी देने के आरोप लगाए हैं। पूर्व सांसद नकुलनाथ ने एएसपी आशीष खरे से मुलाकात कर एफआईआर दर्ज करने और निष्पक्ष जांच की मांग की। उन्होंने 72 घंटे में कार्रवाई नहीं होने पर आंदोलन की चेतावनी दी है।
Shyam Sahu
19 Oct 2026


























