बॉलीवुडमनोरंजन

मलाइका अरोड़ा का 48वां बर्थडे आज: अपनी खूबसूरती से आज भी कई नई अभिनेत्रियों को देती हैं टक्कर, इतनी है नेट वर्थ

मुंबई। बॉलीवुड एक्ट्रेस मलाइका अरोड़ा आज अपना 48वां जन्मदिन मना रही हैं। मलाइका अपनी फिटनेस के साथ-साथ अपने फैशनसेंस के लिए भी जानी जाती हैं। 48 साल की मलाइका अरोड़ा को देखकर उनकी सही उम्र का अंदाजा कोई भी नहीं लगा पाता है। मलाइका अरोड़ा एक जानी-मानी एक्ट्रेस के साथ-साथ, डांसर, मॉडल, वीजे और टेलीविजन प्रिजेंटर भी हैं। मल्ला बॉलीवुड इंडस्ट्री की टॉप आइटम गर्ल्स में से एक हैं। मलाइका ‘छैंया छैंया’ और ‘मुन्नी बदनाम हुई’ गाने में अपने डांस की वजह से मशहूर हैं। एक्ट्रेस अपनी प्रोशनल लाइफ के अलावा अपनी पर्सनल लाइफ को लेकर भी चर्चा में रहती हैं।

ट्रेंड डांसर हैं मलाइका अरोड़ा

23 अक्टूबर 1973 को जन्मी मलाइका अरोड़ा एक ट्रेंड डांसर हैं। चार साल की उम्र से ही वो डांस सीखने लगी थीं। मलाइका ने बहुत ही कम उम्र में मॉडलिंग ज्वाइन कर ली थी। 1990 के दशक के अंत में उन्हें वीडियो जॉकी में से एक के रूप में चुना गया था। एक्ट्रेस अपने डांस की वजह से हमेशा चर्चाओं में रही हैं। मलाइका ने साल 1998 की ‘दिल से’ फिल्म के गाने छैया-छैया से बॉलीवुड डेब्यू किया था। ये गाना चार्टबस्टर साबित हुआ था जो आज भी हर किसी की जुबान पर है।

दादागिरी करती थीं एक्ट्रेस

बताया जाता है कि, मलाइका अरोड़ा आज जितनी ग्लैमरस दिखती हैं, बचपन में वह हमेशा लड़कों की तरह रहती थीं। वह लड़कों जैसे कपड़े पहनकर स्कूल में खूब दादागिरी करती थीं। 11 साल की उम्र में मलाइका अरोड़ा के माता पिता का तलाक हो गया था।

अरबाज और मलाइका

करियर की शुरुआत में ही किया शादी करने का फैसला

अरबाज और मलाइका (एक्स वाइफ) की मुलाकात साल 1993 में कॉफी ऐड शूट के दौरान हुई थी। यह ऐड काफी बोल्ड था, जिसपर विवाद भी हुआ था। इसी शूट के दौरान दोनों को एक-दूसरे से प्यार हो गया था, 5 साल डेट करने के बाद 12 दिसंबर 1998 को दोनों ने क्रिश्चियन और मुस्लिम रीति-रिवाज से शादी की थी। शादी के चार साल बाद 2002 में मलाइका अरोड़ा ने बेटे अरहान को जन्म दिया। बेटे के जन्म के बाद मलाइका ने अपनी बॉडी ट्रांसफॉर्म कर हर किसी को हैरान कर दिया था। शादी के 19 साल बाद कपल ने 2017 में तलाक ले लिया।

बेटे के साथ मलाइका

उम्र से छोटे अर्जुन कपूर को किया डेट

मलाइका अरोड़ा ने साल 2019 में अर्जुन कपूर के बर्थडे पर उनसे अपना रिलेशन ऑफिशियल किया था। रिश्ते की खबरें सामने आते ही मलाइका और अर्जुन सुर्खियों से घिर गए। दोनों को इस रिश्ते पर काफी ट्रोल भी किया गया।

अर्जुन कपूर और मलाइका

नेट वर्थ

खबरों की मानें तो मलाइका अरोड़ा साल भर की कमाई 100 करोड़ के करीब है। वह फिल्मों में एक आइटम नंबर करने के लिए तकरीबन 1.75 करोड़ रुपए लेती हैं। इसके अलावा उन्हें रियलिटी शोज में जज बनने और विज्ञापन शूट के लिए भी मोटी रकम दी जाती है। मलाइका का मुंबई में अपना आलीशान फ्लैट है जहां वो अपने बेटे के साथ रहती हैं।

संबंधित खबरें...

Back to top button