राष्ट्रीय

भारत को मिली ब्रह्मोस सुपरसोनिक क्रूज मिसाइल, INS विशाखापट्टनम से DRDO का सफल परीक्षण

भारतीय नौसेना के INS विशाखापट्टनम से सबसे ताकतवर मिसाइल ब्रह्मोस सुपरसोनिक क्रूज मिसाइल का सफल परीक्षण किया है। भारतीय नौसेना के मुताबिक इस मिसाइल का परीक्षण पश्चिमी तट के पास समुद्र में किया गया है। ब्रह्मोस मिसाइल के समुद्र से समुद्र में हमला करने वाले वैरिएंट ने अपनी अधिकतम सीमा हासिल की और टारगेट को पूरी सटीकता के साथ ध्वस्त कर दिया।

क्या है ब्रह्मोस ?

जानकारी के अनुसार, ब्रह्मोस भारतीय नौसेना के युद्धपोतों की मुख्य हथियार प्रणाली है। इसे लगभग सभी सतह प्लेटफार्मों पर तैनात किया गया है। बता दें कि पानी के नीचे का संस्करण भी विकसित किया जा रहा है। जिसका उपयोग न केवल भारत की पनडुब्बियों द्वारा किया जाएगा, बल्कि मित्र देशों को निर्यात के लिए भी पेश किया जाएगा।

DRDO का सफल परीक्षण

भारत और रूस के बीच मिसाइल एक संयुक्त उद्यम है। जहां रक्षा अनुसंधान और विकास संगठन (DRDO) भारतीय पक्ष का प्रतिनिधित्व करता है। बता दें कि मिसाइल का परीक्षण INS विशाखापट्टनम से किया गया था, जो हाल ही में शामिल भारतीय नौसेना का नवीनतम युद्धपोत है।

राष्ट्रीय की अन्य खबर पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें

संबंधित खबरें...