PU Special: CM के गृह जिले में विकास की खुली पोल, खेत-नाले का गंदा पानी पी रहे सरकारी स्कूल के मासूम
करमघाट स्कूल का हैंडपंप कई दिनों से खराब, शिकायतों के बाद भी नहीं जागा सिस्टम,प्यास बुझाने दूषित पानी पर निर्भर बच्चे, शा. प्रा. शाला करमघाट में पेयजल संकट ने सरकारी स्कूलों की व्यवस्था पर सवाल खड़े कर दिए हैं। बताया जा रहा है कि स्कूल का हैंडपंप कई दिनों से खराब है। पानी की दूसरी व्यवस्था नहीं होने के कारण बच्चे पास के खेतों और नाले से बहकर आने वाले पानी का इस्तेमाल करने को मजबूर हैं।
PREM
9 Sep 2026


























