उमरिया: बांधवगढ़ में जन्माष्टमी मेले की तैयारी पूरी, ऑनलाइन रजिस्ट्रेशन के बाद ही मिलेगा प्रवेश
बांधवगढ़ टाइगर रिजर्व में 4 सितंबर को श्रीकृष्ण जन्माष्टमी के मौके पर मेला आयोजित किया जाएगा। मेले की तैयारियों को लेकर इको सेंटर ताला में अधिकारियों ने समीक्षा बैठक की और इसके बाद मेला मार्ग और ड्यूटी पॉइंट्स का निरीक्षण किया। श्रद्धालुओं की सुरक्षा को देखते हुए इस बार प्रवेश व्यवस्था में कई बदलाव किए गए हैं।
Rohit Sharma
3 Sep 2026


























