
भोपाल। मध्य प्रदेश में आसमान से आग बरस रही है। कुछ जिलों में तापमान में 42 डिग्री सेल्सियस के पार पहुंच गया है। सबसे अधिक तापमान में खरगोन में 42 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। वहीं मौसम विभाग ने नर्मदापुरम, रतलाम, खरगोन एवं राजगढ़ जिलों में लू चलने की संभावना है।
ये भी पढ़ें: महाकाल मंदिर परिसर में किन्नरों का अश्लील डांस; सोशल मीडिया पर वीडियो वायरल, पुलिस ने दर्ज किया 2 पर केस

ये सिस्टम है एक्टिव
मौसम विभाग के अनुसार अगले दो-तीन दिन तक मौसम ऐसा ही रहने की संभावना है। राजस्थान-गुजरात से आ रही गर्म हवाओं से प्रदेश में मौसम का मिजाज गर्म है। पश्चिमी हिस्से के कुछ जिलों में अभी भी लू चल रही है। चार सिस्टम एक्टिव होने से हवाओं का रुख बदला हुआ है। अफगानिस्तान के आसपास पश्चिमी विक्षोभ एक्टिव है। इस कारण पाकिस्तान एवं उससे लगे राजस्थान पर एक प्रेरित चक्रवात बन गया है। दक्षिण-पूर्व मध्य प्रदेश एवं उससे लगे विदर्भ पर भी हवा के ऊपरी भाग में चक्रवात बना हुआ है।
ये भी पढ़ें: भाई दूज पर बहन से टीका कराकर लौट रहा था युवक; 2 बाइकों की आमने-सामने की भिड़ंत में 2 की मौत
इन जिलों में लू चलने की संभावना
मौसम विभाग के अनुसार, नर्मदापुरम, रतलाम, खरगोन और राजगढ़ जिलों में लू चलने के चलते येलो अलर्ट जारी किया गया है। पिछले 24 घंटे में सभी जिलों में मौसम शुष्क रहा और नर्मदापुरम, रतलाम और खरगोन में लू का असर देखने को मिला। सबसे न्यूनतम तापमान 16 डिग्री सेल्सियस छिंदवाड़ा और सबसे अधिकतम तापमान खरगोन में 42 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। अगले दो दिनों में रतलाम, शाजापुर, खरगोन, धार, खंडवा और राजगढ़ जिले में लू चलने का अनुमान लगाया गया है।
इस प्रकार रहा प्रदेश के जिलों का तापमान
प्रदेश में अधिकतम तापमान के आंकड़ों की बात करें तो सबसे ज्यादा पारा खरगोन में 42 डिग्री रहा। नर्मदापुरम में 41.5, खंडवा में 40.5, रतलाम में 40.2, राजगढ़ में 40, धार में 39.8, उमरिया में 39.5, शाजापुर में 39.3, उज्जैन-नरसिंहपुर में 39 डिग्री तापमान रहा। न्यूनतम तापमान भी लगातार बढ़ रहा है। सबसे ज्यादा सीधी में 23.8 डिग्री रहा। सतना में 23.6, जबलपुर में 23, सागर में 22.6, उमरिया में 22.4, टीकमगढ़ में 22.2, दमोह में 22, डिग्री रहा। प्रदेश के बड़े शहरों की बात करें तो भोपाल में 37 और 19.7, इंदौर में 37.3 और 20.6, ग्वालियर में 37.7 और 20.5, जबलपुर में 37.6 और 23 डिग्री पारा रहा।
चक्रवाती तूफान से बारिश की चेतावनी जारी
इधर, भारतीय मौसम विज्ञान विभाग (IMD) की वेबसाइट के अनुसार, बंगाल की दक्षिण पूर्व खाड़ी और उससे सटे दक्षिण अंडमान सागर पर निम्न दबाव वाले क्षेत्र के 21 मार्च के आसपास एक चक्रवाती तूफान में बदलने के संकेत हैं। आज 20 मार्च को अंडमान और निकोबार द्वीप समूह में बारिश की चेतावनी जारी की गई है। सभी मछुआरों को अंडमान सागर और उससे सटे दक्षिण पूर्व बंगाल की खाड़ी में न जाने की सलाह भी दी है।