ताजा खबरराष्ट्रीय

भारत मिलिट्री पॉवर रैंकिंग में चौथे स्थान पर, अमेरिका, रूस-चीन आगेग्लोबल फायर

पॉवर ने 145 देशों की सैन्य शक्ति के आधार पर जारी की सूची

नई दिल्ली। दुनिया भर के देशों की मिलिट्री ताकत के अनुसार रैंकिंग तय करने वाली संस्था ग्लोबल फायरपॉवर ने इस साल की नई सूची जारी कर दी है, जिसमें अमेरिका नंबर एक पोजिशन पर बना हुआ है। भारत चौथे नंबर पर है, जबकि दूसरे और तीसरे नंबर रूस और चीन हैं। बता दें, ग्लोबल फायरपॉवर रैंकिंग यानी जीएफपी रैंकिंग अन्य देशों की तुलना में किसी देश की सैन्य ताकत तय करने के लिए उसके पॉवरइंडेक्स स्कोर को निर्धारित करने के लिए 60 से ज्यादा व्यक्तिगत कारकों का उपयोग करती है।

सैन्य ताकत तय करने के लिए कई फैक्टर्स को कसौटी बनाया गया है, जिसमें सैन्य उपकरण, उस देश की वित्तीय स्थिरता, भौगोलिक स्थिति और बजट शामिल हैं। इस लिस्ट में 145 देशों को शामिल किया गया है। ग्लोबल फायरपॉवर रैंकिंग रिपोर्ट के अनुसार इस इंडेक्स में फ्रांस को 11वें स्थान पर रखा गया है। वहीं फ्रांस के बाद ब्राजील, इंडोनेशिया, ईरान, मिस्त्र, ऑस्ट्रेलिया, इजराइल, यूक्रेन, जर्मनी और स्पेन को शीर्ष 20 ताकतवर देशों में स्थान दिया गया है।

भारत समेत दुनिया के टॉप-4 देशों की ताकत

अमेरिका: मिलिट्री के लिए मौजूद मैनपॉवर- 14.94 करोड़ से ज्यादा, सर्विस के लिए फिट- 12.39 करोड़ से ज्यादा, कुल सैन्य कर्मी- 21.27 लाख से ज्यादा, सक्रिय सैन्य क्षमता- 13.28 लाख, पैरामिलिट्री है नहीं, वायुसेना में 7 लाख से ज्यादा लोग, थल सेना में 14 लाख से ज्यादा लोग, नौसेना में 6.67 लाख से ज्यादा। अमेरिका के पास 1854 फाइटर्स हैं। इनमें 896 अटैक फाइटर जेट हैं। 957 ट्रांसपोर्ट विमान हैं। 2648 ट्रेनर्स हैं। 606 टैंकर्स फ्लीट है। 5737 हेलिकॉप्टर्स हैं। 1000 अटैक हेलिकॉप्टर्स हैं। थल सेना के पास 4657 टैंक्स हैं। 3.60 लाख से ज्यादा गाड़ियां हैं।

रूस: मिलिट्री के लिए मौजूद मैनपॉवर- 6.94 करोड़ से ज्यादा, सर्विस के लिए फिट- 4.64 करोड़ से ज्यादा, कुल सैन्य कर्मी- 35.70 लाख से ज्यादा, सक्रिय सैन्य क्षमता- 13.20 लाख, पैरामिलिट्री में 2.50 लाख, रिजर्व पर्सनल 20 लाख, वायुसेना में 1.65 लाख, थल सेना में 5.50 लाख और नौसेना में 1.60 लाख। रूस के पास 809 फाइटर्स हैं। इनमें 730 अटैक फाइटर जेट हैं। 453 ट्रांसपोर्ट विमान हैं। 552 ट्रेनर्स हैं। 145 स्पेशल मिशन एयरक्रॉफ्ट हैं। 19 टैंकर्स फ्लीट है। 1547 हेलिकॉप्टर्स हैं। 559 अटैक हेलिकॉप्टर्स हैं। थल सेना के पास 14,777 टैंक्स हैं। 1.61 लाख से ज्यादा गाड़ियां हैं।

चीन: मिलिट्री के लिए मौजूद मैनपॉवर- 76.30 करोड़ से ज्यादा, सर्विस के लिए फिट- 62.60 करोड़ से ज्यादा, कुल सैन्य कर्मी- 31.70 लाख, सक्रिय सैन्य क्षमता- 20.03 लाख से ज्यादा, पैरामिलिट्री में 6.25 लाख, रिजर्व पर्सनल 5.10 लाख, वायुसेना में 4 लाख, थल सेना में 25.45 लाख और नौसेना में 3.80 लाख। चीन के पास 1207 फाइटर्स हैं। इनमें 371 अटैक फाइटर जेट हैं। 289 ट्रांसपोर्ट विमान हैं। 402 ट्रेनर्स हैं।

भारत: मिलिट्री के लिए मौजूद मैनपॉवर- 65.76 करोड़ से ज्यादा, सर्विस के लिए फिट- 51.90 करोड़ से ज्यादा, कुल सैन्य कर्मी- 51.37 लाख से ज्यादा, सक्रिय सैन्य क्षमता- 14.55 लाख से ज्यादा, पैरामिलिट्री में 25.27 लाख, रिजर्व पर्सनल 11.55 लाख, वायुसेना में 3.10 लाख से ज्यादा, थल सेना में 21.97 लाख और नौसेना में 1.42 लाख। भारत के पास 606 फाइटर्स हैं। इनमें 130 अटैक फाइटर जेट हैं।

सबसे ज्यादा ताकत वाले ये हैं 10 देश

रैंक     देश
1.     अमेरिका
2.     रूस
3.     चीन
4.     भारत
5.     दक्षिण कोरिया
6.     ब्रिटेन
7.    जापान
8.    तुर्किए
9.    पाकिस्तान
10.   इटली

सबसे कम ताकत वाले ये हैं 10 देश

1.  भूटान
2.   मालदोवा
3.   सूरीनाम
4.   सोमालिया
5.   बेनिन
6.   लाइबेरिया
7.   बेलीज
8.   सियेरा लियोन
9.    सेंट्रल अफ्रीकन रिपब्लिक
10.  आइसलैंड

 

संबंधित खबरें...

Back to top button