दीपावली से पहले इंदौर में बिजली कटौती : 21 अक्टूबर से 5 नवंबर तक चलेगा मेंटेनेंस,1580 मेगावाट तक पहुंच सकती है मांग
दीपावली से पहले इंदौर में बिजली कटौती का अलर्ट! 21 अक्टूबर से 5 नवंबर तक शहर के अलग-अलग इलाकों में सुबह तीन घंटे तक बिजली बंद रह सकती है। पश्चिम क्षेत्र विद्युत वितरण कंपनी ग्रिड, ट्रांसफार्मर और लाइनों का मेंटेनेंस करेगी। दीपावली पर बिजली की अधिकतम मांग 1580 मेगावाट तक पहुंचने का अनुमान है। निर्बाध आपूर्ति के लिए कर्मचारियों की 24 घंटे ड्यूटी रहेगी।
Hemant Nagle
19 Oct 2026


























