भोपाल-इंदौर के मेट्रोपॉलिटन रीजन की प्लानिंग अधूरी, समिति गठन का किया जा रहा इंतजार
भोपाल और इंदौर मेट्रोपॉलिटन रीजन का संयुक्त मास्टर प्लान तैयार करने की प्रक्रिया अभी सर्वे और डाटा संग्रहण के चरण में है। करीब 28 हजार वर्ग किलोमीटर क्षेत्र के विकास के लिए 40 विभागों से जानकारी जुटाई जा रही है। जमीन के उपयोग, उद्योग, परिवहन और कृषि के आधार पर जोन तय करने में एक साल तक लग सकता है। वहीं, इंदौर महानगर योजना समिति के गठन और पहली बैठक को लेकर स्थिति स्पष्ट नहीं है।
Naresh Bhagoria
21 Oct 2026

























