राष्ट्रीय

कांग्रेस महासचिव Priyanka Gandhi दूसरी बार हुईं Corona पॉजिटिव, भाई Rahul भी अस्वस्थ

कांग्रेस महासचिव प्रियंका गांधी वाड्रा फिर से कोरोना संक्रमित हो गई हैं। इसकी जानकारी उन्होंने ट्विटर के माध्यम से दी है। उन्होंने बताया कि उनकी कोरोना जांच रिपोर्ट पॉजिटिव आई है। वह आइसोलेशन में हैं और सभी प्रोटोकॉल का ध्यान रख रही हैं। वहीं राहुल गांधी भी अस्वस्थ बताए जा रहे हैं और उन्होंने अपना अलवर दौरा टाल दिया है।

दो महीनें में दूसरी बार हुईं संक्रमित

प्रियंका गांधी दो महीने में दूसरी बार कोरोना संक्रमित हुई हैं। इससे पहले भी तीन जून को प्रियंका गांधी व उनकी मां सोनिया गांधी कोरोना की चपेट में आ गईं थीं। प्रियंका ने तब ट्वीट कर कहा था कि हल्के लक्षण के बाद कोरोना टेस्ट कराया था, रिपोर्ट पॉजिटिव आई है। हालांकि, तब भी वे घर पर ही आइसोलेट हुई थीं और उन्होंने अपने संपर्क में आए लोगों से एहतियात बरतने के लिए कहा था।

देश में आज 16,047 मामले

केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय की रिपोर्ट के मुताबिक, देश में में पिछले 24 घंटे में कोरोना के 16,047 नए मामले सामने आए हैं। इस दौरान 19,539 लोग ठीक भी हुए हैं। देश में अब कोरोना के एक्टिव केस 1,28,261 हो गए हैं। वहीं संक्रमण दर 4.94 प्रतिशत है।

ये भी पढ़ें- Corona Update: देश में फिर तेजी से बढ़ रहा कोरोना! तीन महीने बाद आए इतने मामले; प्रियंका गांधी वाड्रा भी संक्रमित

संबंधित खबरें...

Back to top button