
बैतूल। मध्य प्रदेश के बैतूल में बोरवेल में गिरे आठ साल के तन्मय की मौत हो गई है। 84 घंटे बाद शनिवार सुबह 6 बजे बच्चे को बोरवेल से बाहर निकाला गया। मौके पर मौजूद मेडिकल टीम ने जांच के बाद तन्मय को मृत घोषित कर दिया। बैतूल के जिला अस्पताल में पोस्टमार्टम के बाद परिजन शव लेकर गांव रवाना हो गए।
44 फीट गहरा गड्ढा खोदा गया
बच्चे की नॉर्मल हाइट तीन से चार फीट मानकर 44 फीट गहरा गड्ढा खोदा गया। तन्मय तक पहुंचने के लिए 9 फीट की हॉरिजोंटल सुरंग बनाई गई। टनल बनाने में NDRF और DSRF के 61 जवान लगे थे।
बच्चे के चाचा ने कहा- हम लेट हो गए…
बच्चे के चाचा राजेश साहू ने बताया कि, तन्मय का अंतिम संस्कार ताप्ती घाट पर किया जाएगा। उन्होंने कहा कि, हमें उम्मीद थी कि हमारा बच्चा हमें वापस मिल जाएगा। बचाव दल ने अपनी तरफ से पूरी कोशिश की, लेकिन हम लेट हो गए। अगर हमारे पास कोई ऐसा संसाधन होता, जिससे हम बच्चे को उसी दिन निकाल लेते, तो वो बच जाता।
बोरवेल में कैसे गिरा था मासूम ?
जानकारी के मुताबिक, मंगलवार शाम को 8 वर्षीय तन्मय बोरवेल में गिर गया था। बच्चा खेत में खेल रहा था। वह खेलते-खेलते अचानक से खेत में बने बोरवेल में गिर गया। बोरवेल से बच्चे की आवाज बाहर सुनाई दी। इसके बाद तत्काल घटना की जानकारी जिला प्रशासन और पुलिस को दी गई। जिसके बाद मौके पर लोगों की भीड़ इकट्ठा हो गई।
बैतूल: बोरवेल में गिरा बच्चा, आठनेर थाना क्षेत्र के ग्राम मांडवी की घटना, #रेस्क्यू_ऑपरेशन जारी।@collectorbetul #PeoplesUpdate @Dial100_MP #MPNews pic.twitter.com/opy0hq3tKN
— Peoples Samachar (@psamachar1) December 6, 2022
तन्मय दूसरी क्लास में पढ़ता था और परिवार में इकलौता बेटा था। बच्चे के पिता का कहना है कि, बोरवेल न खुला होता तो बेटा न गिरता। उन्होंने मार्मिक अपील की है कि कोई बोरवेल खुला न छोड़े। तन्मय जिस बोरवेल में गिरा, वो 400 फीट गहरा था।
दो साल से बंद था बोरवेल
बताया जा रहा है कि, 400 फीट गहरा बोरवेल नानक चौहान नाम के किसान के खेत पर था। बोरवेल 2 साल से बंद था। तन्मय उसमें 55 फीट की गहराई पर फंस गया था। रेस्क्यू के दौरान रस्सी से उसे बाहर निकालने की कोशिश की गई, लेकिन वो 39 फीट की गहराई पर अटक गया।
#WATCH | Madhya Pradesh | 8-year-old Tanmay Sahu who fell into a 55-ft deep borewell on December 6 in Mandavi village of Betul district, has been rescued. According to Betul district administration, the child has died pic.twitter.com/WtLnfq3apc
— ANI (@ANI) December 10, 2022
ये भी पढ़ें: Betul News : बोरवेल में गिरा बच्चा, 50 फीट गहराई में फंसा; रेस्क्यू ऑपरेशन जारी