हरदा में नगर परिषद की गाड़ी में लगी भीषण आग, उठी आग की ऊंची लपटें, पाइप फटने से हुआ हादसा
हरदा के टिमरनी न्यू मार्केट में शनिवार रात मच्छरों की दवा का छिड़काव कर रही नगर परिषद की फॉगिंग मशीन में अचानक आग लग गई। देखते ही देखते पूरी गाड़ी लपटों की चपेट में आ गई। राहगीरों की सूचना पर फायर ब्रिगेड पहुंची और समय रहते आग बुझा दी। ऑयल पाइप फटने से आग लगने की आशंका है।
Uttam Tenguriya
6 Sep 2026


























