CGPSC घोटाले में टामन सिंह सोनवानी को हाईकोर्ट से झटका, जमानत याचिका खारिज, 3.45 करोड़ की मनी लॉन्ड्रिंग के आरोप
CGPSC भर्ती घोटाले और मनी लॉन्ड्रिंग मामले में पूर्व अध्यक्ष टामन सिंह सोनवानी की जमानत याचिका हाईकोर्ट ने खारिज कर दी है। अदालत ने मेडिकल आधार पर राहत देने के लिए पर्याप्त साक्ष्य नहीं पाए और ED के दस्तावेजों में प्रथम दृष्टया भूमिका का उल्लेख किया। जांच एजेंसी ने 33 से अधिक अभ्यर्थियों से करीब 3 करोड़ रुपये जुटाने और कुल 3.45 करोड़ रुपये की अपराध से अर्जित राशि का आरोप लगाया है।
PREM
17 Oct 2026


























