इंदौरमध्य प्रदेश

इंदौर : विवादों के घेरे में चोइथराम मंडी; व्यापारियों, हम्मालों और किसानों की कमेटी गठित

इंदौर। मध्य प्रदेश की आर्थिक राजधानी इंदौर और प्रदेश की सबसे बड़ी चोइथराम मंडी आए दिन विवादों को लेकर सुर्खियों में रहती है। कभी व्यापारी और खरीदार का विवाद होता है तो कभी नाके पर तैनात गार्ड और किसान का विवाद होता है। इन्ही विवादों से निपटने के लिए अब चोइथराम मंडी में व्यापारियों, हम्मालों और किसानों की एक कमेटी गठित की गई है। इसके साथ ही सुरक्षा गार्ड और सफाई कर्मियों को लेकर भी कमेटी बनाई गई है। जिससे किसी प्रकार का विवाद न हो।

क्या है मामला ?

दरअसल, पिछले कुछ दिनों से चोइथराम मंडी विवादों की मंडी की गिनती में आने लगी है। इससे पहले दो नाबालिग बच्चों के साथ चोरी के इल्जाम में मारपीट कर ट्रैक्टर से बांधकर घसीटा था। उसके बाद व्यापारी और खरीदार के बीच में जमकर विवाद हुआ था। जिसे मंडी प्रशासन ने बैठकर समझाया था। इसके साथ ही नाके पर सुरक्षा गार्ड और किसान का भी पैसे के लेनदेन को लेकर जमकर विवाद हुआ था। जिसकी शिकायत राजेंद्र नगर थाने में भी की गई थी। इन्हीं सभी बातों को ध्यान में रखते हुए चोइथराम मंडी में विवाद न हो उसको लेकर व्यापारियों, हम्मलों और किसानों की एक कमेटी बनाई गई है। इसके साथ ही जो सुरक्षा गार्ड और सफाई को लेकर भी एक कमेटी बनाई गई है। यह तीनों आपस में समन्वय करेंगे जिससे किसी प्रकार का कोई विवाद न हो और किसी प्रकार की परेशानी न आए।

एडीएम राजेश राठौर ने बताया कि यह सबसे बड़ी मंडी है और इसमें 10 हजार से अधिक व्यापारी, किसान, हम्माल सभी का आना जाना लगा रहता है, कई बार विवाद भी हुए हैं। कुछ कमियां दिखें और कुछ सुझाव हों तो वह बता सके, जिस पर अमल किया जा सके। इसी को देखते हुए कमेटी का गठन किया गया है। इसके साथ ही कैमरे लगाने के लिए भी मंडी बोर्ड को प्रस्ताव भेजा गया है।

ये भी पढ़ें- इंदौर : होटल सयाजी समेत 200 बकायेदारों को नगर निगम का अल्टीमेटम, 48 घंटे में टैक्स जमा नहीं किया तो सील करेंगे प्रॉपर्टी

संबंधित खबरें...

Back to top button