महाराष्ट्र के गोंदिया में भीषण सड़क हादसा: तेज रफ्तार ट्रक ने कार को मारी टक्कर, 6 की मौत; 7 घायल
महाराष्ट्र के गोंदिया में तेज रफ्तार ट्रक ने SUV को टक्कर मार दी। हादसे में 3 साल के बच्चे समेत छह मजदूरों की मौत हो गई, जबकि सात लोग घायल हुए हैं। सभी मध्य प्रदेश के बालाघाट से तेलंगाना के करीमनगर काम के लिए जा रहे थे। पुलिस ने ट्रक चालक के खिलाफ लापरवाही और तेज रफ्तार से वाहन चलाने का केस दर्ज किया।
Shivani Gupta
8 Sep 2026


























