भोपाल में दूसरी ग्लोबल इन्वेस्टर समिट की तैयारी, 15 अगस्त के बाद मुख्य सचिव के सामने होगा विभागवार प्रजेंटेशन
आगामी ग्लोबल इन्वेस्टर समिट (जीआईएस) में निवेश बढ़ाने और पिछली समिट के प्रस्तावों को जमीन पर उतारने के लिए राज्य सरकार ने विभागवार तैयारी शुरू कर दी है। उद्योग, ऊर्जा, पर्यटन, खनिज, शिक्षा, रियल एस्टेट और एमएसएमई समेत प्रमुख विभागों से निवेश की संभावनाओं, अधोसंरचना की जरूरत और नीतिगत अड़चनों का रोडमैप मांगा गया है। 15 अगस्त के बाद सभी विभाग मुख्य सचिव के सामने अपना प्रजेंटेशन देंगे।
Rohit Sharma
14 Aug 2026


























