हरदा में नौ देवियों के पूजन से भक्तिमय हुआ स्कूल परिसर, गरबा और कन्याभोज ने मोहा मन
पिनेकल एकेडमी के नए परिसर में नवरात्रि के अवसर पर नवदुर्गा पूजन, सामूहिक गरबा और कन्याभोज का आयोजन किया गया। नौ देवियों की सजीव झांकी और भव्य आरती ने सभी का मन मोह लिया। कार्यक्रम में मौजूद अतिथियों ने भारतीय संस्कृति और संस्कारों को बच्चों तक पहुंचाने के प्रयास की सराहना की। छात्राओं ने उत्साह से भाग लिया।
Uttam Tenguriya
18 Oct 2026


























