राष्ट्रीय

स्वामी प्रसाद मौर्या का सिर काटकर लाओ, अयोध्या के साधु ने रखा 500 रुपए का ईनाम

अयोध्या। उत्तर प्रदेश में अयोध्या के एक साधु ने समाजवादी पार्टी नेता स्वामी प्रसाद मौर्य पर 500 रुपए का ईनाम रखा है। उनका कहना है कि जो भी मौर्या का सिर काटकर लाएगा, उसे वे ईनाम देंगे। दरअसल, हाल ही में मौर्य ने श्रीरामचरितमानस के लिए विवादित टिप्पणी करते हुए इस पर प्रतिबंध लगाने की मांग की थी।

तपस्वी छावनी मंदिर के मुख्य पुजारी महंत परमहंस दास ने कहा- मैं उस व्यक्ति को 500 रुपए का इनाम दूंगा, जो मौर्य का सिर काटेगा। दरअसल, हाल ही में सपा नेता स्वामी प्रसाद मौर्य ने रामचरित मानस का अपमान किया था। उन्होंने कहा था कि श्रीरामचरितमानस की कुछ चौपाइयां जाति के आधार पर समाज के एक बड़े तबके का अपमान करती हैं। मौर्य ने इन पर प्रतिबंध लगाने की मांग की थी।

सपा ने बयान से किया किनारा

स्वामी प्रसाद मौर्य के इस बयान पर हिंदू संगठनों में खासी नाराजगी है। लोगों का गुस्सा भड़का देख समाजवादी पार्टी ने इस बयान से खुद को अलग कर लिया है। सपा मुखिया अखिलेश यादव ने भी स्वामी प्रसाद मौर्य को आज तलब किया था। अखिलेश यादव के चाचा शिवपाल यादव ने भी मौर्य के बयान से किनारा करते हुए कहा था कि सपा श्रीराम और कृष्ण के आदर्शों पर चलने वाली पार्टी है।

माफी नहीं मांगूंगा : मौर्य

शनिवार को अखिलेश यादव से मुलाकात के बाद भी स्वामी प्रसाद मौर्य अपने बयान पर कायम हैं। उन्होंने बताया कि सपा मुखिया से एक घंटे तक मीटिंग हुई। श्रीरामचरितमानस के संदर्भ में सपा प्रमुख अखिलेश यादव विधानसभा में जवाब देंगे। उन्होंने एक बार फिर कहा कि मैं इस मामले में माफी नहीं मांगूंगा और अपने बयान पर कायम रहूंगा। उन्होंने कहा कि श्रीरामचरितमानस में कुछ ऐसी लाइनें हैं, जो देश के पिछड़े और दलितों का अपमान करने वाली हैं। इन्हें हटाया जाना चाहिए।

क्या कहा था मौर्य ने

हाल ही में मौर्य का एक वीडियो आया था। इसमें वे कह रहे हैं- ढोल गंवार शूद्र पशु नारी, सकल ताड़ना के अधिकारी! इस तरह लिखने वाली पुस्तकें अनुमन्य कैसे हैं। इन्हें तो बहुत पहले जब्त कर लेना चाहिए था। इस प्रकार के अपवादजनक श्लोक, दोहे या चौपाई हैं, उनको खत्म किया जाना चाहिए। उन्होंने सरकार से इस ग्रंथ को बैन करने की मांग की थी।

यह भी पढ़ें रामचरित मानस बकवास, सरकार को इसे बैन कर देना चाहिए : सपा नेता स्वामी प्रसाद मौर्य

संबंधित खबरें...

Back to top button