नेपाल बाढ़ पीड़ितों के लिए सीहोर में मदद की मुहिम, छोटी बच्ची ने सबसे पहले बढ़ाया हाथ
नेपाल में आई भीषण बाढ़ के बाद सीहोर की सीवन पुत्र टीम ने बाढ़ पीड़ितों की मदद के लिए सहायता अभियान चलाया। लिसा टॉकीज से कोतवाली चौराहा तक लोगों से आर्थिक सहयोग की अपील की गई। एक छोटी बच्ची ने सबसे पहले मदद की शुरुआत की। देशभक्ति गीतों के बीच बच्चों से बुजुर्गों तक लोगों ने अपनी क्षमता अनुसार सहयोग दिया।
Sunil Sharma
1 Sep 2026


























