इंदौरमध्य प्रदेश

CM शिवराज का उज्जैन दौरा : स्वामी सत्यमित्रानंद गिरी महाराज की प्रतिमा का किया अनावरण, PM मोदी 11 अक्टूबर को करेंगे महाकाल कॉरिडोर का लोकार्पण

मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान सोमवार सुबह 11 बजे उज्जैन पहंचे। यहां वे नृसिंह घाट के पास समन्वय परिवार के आश्रम में शामिल हुए। सीएम ने स्वामी सत्यमित्रानंद गिरि महाराज की प्रतिमा का अनावरण किया। उनके साथ जूनापीठाधीश्वर स्वामी अवधेशानंद गिरि भी थे।

नृसिंह घाट रोड पर शंकराचार्य मठ के पास निलयम में भारत माता मंदिर के संस्थापक स्वामी सत्यमित्रानंद गिरी महाराज की 8 फीट ऊंची मूर्ति लगाई गई है।

महाकाल मंदिर कॉरिडोर का किया अवलोकन

मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने महाकाल मंदिर कॉरिडोर का अवलोकन भी किया। निरीक्षण कर आवश्यक दिशा-निर्देश दिया। साथ ही मुख्यमंत्री ने बताया कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी 11 अक्टूबर को उज्जैन आएंगे।

भारत माता के अद्भुत मंदिर का निर्माण कराया : सीएम

सीएम शिवराज ने अपने संबोधन में कहा कि हम सब सौभाग्यशाली हैं कि परम पूज्य गुरुदेव श्री स्वामी सत्यमित्रानंद गिरी जी महाराज की समन्वय निलयम की कल्पना आज साकार हुई है, और हम सब उस कार्यक्रम में उपस्थित हैं। हम सबके प्रेरणास्रोत श्रीस्वामी सत्यमित्रानंद गिरि जी महाराज ने भारत माता के अद्भुत मंदिर का निर्माण कराया है, ऐसे दिव्य मंदिर को देखो तो बस देखते रह जाओ। मैं परमपूज्य गुरुदेव के चरणों में प्रणाम करता हूं।

स्वामीजी का आशीर्वाद सर्वदा बना रहे : सीएम

सीएम शिवराज ने कहा, मैंने विवेकानंद जी को बोलते हुए प्रत्यक्ष रूप से कभी नहीं सुना, लेकिन जब-जब परम पूज्य गुरुदेव को सुनते थे तो लगता है कि साक्षात स्वामी विवेकानंद जी बोल रहे हैं। श्रीस्वामी सत्यमित्रानंद गिरि जी महाराज जी के चरणों में बारंबार प्रणाम करता हूं। हमारा देश, हमारी संस्कृति उन्हीं के आशीर्वाद से आगे बढ़ रही है। उनका आशीर्वाद सर्वदा हम सब पर बना रहे, यही प्रार्थना करता हूं।

ये भी पढ़ें: CM शिवराज का बड़ा ऐलान: MPPSC के लिए अधिकतम आयु सीमा में मिलेगी छूट, जानें इसके पीछे की बड़ी वजह

सीएम ने अनुयायियों से की चर्चा

अनावरण के बाद सीएम शिवराज अथर्व होटल में संतों के कार्यक्रम में पहुंचे। कार्यक्रम में वैदिक बटुकों ने मंत्रोच्चार कर पूजन कराया। इस अवसर पर जूना अखाड़े के आचार्य महामंडलेश्वर अवधेशानंद गिरि महाराज, श्री राम मंदिर ट्रस्ट अयोध्या के कोषाध्यक्ष गोविंद देव गिरी महाराज, चिदानंद महाराज, अखिलेशानंद महाराज, उच्च शिक्षा मंत्री डॉ. मोहन यादव, सांसद अनिल फिरोजिया, मंत्री तुलसी सिलावट, विधायक पारस जैन, छत्रसाल यूनिवर्सिटी के कुलपति डॉ. टीआर थापक, समन्वय परिवार के वरिष्ठ सदस्य मौजूद रहे।

प्रधानमंत्री के आगमन को लेकर तैयारियां शुरू

प्रतिमा के अनावरण के बाद मुख्यमंत्री होटल अथर्व पहुंचे हैं। यहां वे स्वामी सत्यमित्रानंद के अनुयायियों से चर्चा करेंगे। इस कार्यक्रम के बाद मुख्यमंत्री महाकाल मंदिर विस्तारीकरण और सुंदरीकरण के तहत हुए कार्यों का अवलोकन करेंगे। बता दें कि प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी 11 अक्टूबर को इन कार्यों का लोकार्पण करने उज्जैन आ रहे हैं। उनके आगमन को लेकर सभी तैयारियां शुरू कर दी गई हैं। महाकाल मंदिर क्षेत्र को सजाने के लिए योजना बनी है। यातायात और अन्य व्यवस्थाओं को लेकर भी बैठकों का दौर चल रहा है।

मध्य प्रदेश की अन्य खबरों के लिए यहां क्लिक करें…

संबंधित खबरें...

Back to top button