नवरात्रि में अंधेरे में डूबे गांव, बिजली कटौती से किसान और ग्रामीण परेशान, बमोरी विधायक ने MD से की बात
गुना जिले की बमोरी विधानसभा के कई ग्रामीण इलाकों में अघोषित बिजली कटौती से लोग परेशान हैं। नवरात्रि के दौरान रात में बिजली नहीं रहने से माता रानी की झांकियों और धार्मिक कार्यक्रमों पर असर पड़ रहा है। फसल कटाई के बीच किसानों को भी दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है। विधायक ऋषि अग्रवाल ने ऊर्जा विभाग के MD से बात कर जल्द राहत दिलाने की मांग की है।
Rajkumar Rajak
13 Oct 2026


























