इंदौरताजा खबरमध्य प्रदेश

इंदौर : पिता ने की 7 साल के बेटे की गला घोंटकर हत्या, दूसरी पत्नी ने कहा था- सौतेले बेटे के साथ नहीं रहूंगी

हेमंत नागले, इंदौर। शहर के तेजाजी नगर इलाके में पिता ने अपने ही 7 साल के बेटे की हत्या कर दी। बताया जा रहा है कि, पिता ने दूसरी शादी की थी। दूसरी पत्नी को सौतेला बेटा पसंद नहीं था, ऐसे में उसने आरोपी को बेटे या उसमें से किसी एक के साथ रहने की बात कही थी। जिसके बाद पिता ने अपने ही बेटे की हत्या कर दी। वहीं मौके पर पहुंची पुलिस ने आरोपी पिता को हिरासत में लेकर मामले की जांच शुरू कर दी है।

दूसरी पत्नी की वजह से की हत्या

बच्चे के बड़े पापा राजेश मुंडे ने कहा कि, 7 वर्षीय प्रतीक के पिता शशिकांत ने कुछ समय पहले ही दूसरी शादी की थी। उनकी पहली पत्नी का निधन हो गया था। दूसरी पत्नी पहले बच्चे से काफी नाराज रहती थी। उन्होंने बताया कि, शशिकांत को रात में बच्चे की सौतली मां का कॉल आया था। उसने बेटे और पत्नी में से किसी एक के साथ रहने की बात कही थी।

मृतक बच्चा प्रतीक, गले पर मिले निशान

बच्चा अपने पिता के साथ सोने की जिद कर रहा था। पिता ने उसे अपने कमरे में सुलाया और रात में ही उसकी गला घोंटकर हत्या कर दी। सुबह जब उसकी दादी उसे उठाने गई तो बच्चा कमरे में मृत पड़ा था और गेट बाहर से बंद था। अस्पताल ले जाने पर डॉक्टर ने उसे मृत घोषित कर दिया।

पुलिस कर मामले की जांच

जांच अधिकारी ने बताया गया कि, पुलिस को सूचना मिली कि तेजाजी नगर इलाके में 7 वर्षीय प्रतीक नामक मासूम की गला घोंटकर हत्या कर दी गई है। शव एमवाय अस्पताल भिजवाया गया। परिजनों ने आरोप लगाया कि, पिता शशिकांत की दूसरी शादी कुछ ही समय पहले हुई है और शशिकांत की दूसरी पत्नी पहले बच्चे से काफी नाराज रहती थी। दूसरी पत्नी की नाराजगी के कारण पिता भी परेशान रहता था और इसी वजह से उसने बेटे की गला घोंटकर हत्या कर दी। वहीं पुलिस ने आरोपी पिता शशिकांत को हिरासत में ले लिया है। मामले की जांच की जा रही है।

मध्य प्रदेश की अन्य खबरें पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें…

संबंधित खबरें...

Back to top button