ई-विकास 2.0 में किसानों की बढ़ी परेशानी, टोकन नहीं हो रहे जनरेट; खाद के लिए सोसायटी के चक्कर
सरकार ने किसानों को खाद आसानी से और पारदर्शी तरीके से उपलब्ध कराने के लिए ई-विकास 2.0 लागू किया है, लेकिन डिजिटल व्यवस्था के पहले ही सप्ताह में किसान टोकन और खाद के लिए परेशान होते नजर आ रहे हैं। भिंड से लेकर बैतूल, सागर, आलीराजपुर और ग्वालियर तक किसानों की शिकायत है कि पोर्टल पर टोकन जनरेट नहीं हो रहा, कहीं मोबाइल नेटवर्क समस्या बन रहा है तो कहीं टोकन मिलने के बाद भी खाद का उठाव नहीं हो पा रहा।
Rohit Sharma
26 Aug 2026


























